Vikram University Tantric Incident : क्या सच में जाग गया कोई ‘साया’? इस यूनिवर्सिटी के गेट पर मिली ऐसी खौफनाक चीजें, लिखा ‘तुम सब मरोगे’, नजारा देख उड़ जाएंगे होश

Ads

विश्वविद्यालय परिसर में गेट पर कथित तांत्रिक सामग्री और दीवार पर धमकी भरा संदेश मिलने से दहशत फैल गई। हालांकि प्रशासन ने इसे शरारती तत्वों की हरकत बताया है और फिलहाल मामले की जांच जारी है।

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 11:32 AM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 11:36 AM IST

Vikram University Tantric Incident / Image Source : SCREENGRAB / IBC24

HIGHLIGHTS
  • विश्वविद्यालय परिसर में तांत्रिक सामान मिलने से हड़कंप
  • गेट पर मटकी, लाल कपड़ा और कुंकू से बनाए गए निशान
  • दीवार पर “तुम सब मरोगे” जैसी धमकी लिखी मिली

उज्जैन : Ujjain University News मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय परिसर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ कृषि अध्ययनशाला की बिल्डिंग के गेट पर अज्ञात तत्वों द्वारा तांत्रिक क्रिया किए जाने से शिक्षकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। दीवार पर लिखी गई धमकी और मिले तांत्रिक सामान ने परिसर में असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है।

( Vikram University Tantric Case )गेट पर मटकी, लाल कपड़ा और कुंकू से बनाए गए तांत्रिक निशान

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला कृषि अध्ययनशाला विभाग का है। यहाँ बिल्डिंग के गेट पर शरारती तत्वों ने मटकी, लाल कपड़ा और कुंकू का उपयोग कर तांत्रिक निशान बनाए थे। इतना ही नहीं, गेट पर बड़े अक्षरों में खौफनाक चेतावनी लिखी थी ‘तुम सब मरोगे’। सुबह जब स्टाफ विभाग पहुँचा, तो यह नजारा देख कर्मचारी दहशत में आ गए।

घटना स्थल पर एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं

हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल पर एक भी सीसीटीवी (CCTV) कैमरा नहीं लगा था, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी आसानी से फरार हो गए। Mystery in Ujjain College विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश टेलर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए इसे किसी शरारती तत्व की करतूत बताया है। प्रशासन की सूचना पर मौके से तुरंत तांत्रिक सामग्री हटवाई गई और दीवार की पुताई कराई। फिलहाल इस पूरे मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन को घटना की लिखित सूचना दे दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

यह घटना कहाँ हुई?

यह मामला विश्वविद्यालय के कृषि अध्ययनशाला परिसर में सामने आया है।

मौके पर क्या-क्या मिला?

गेट पर मटकी, लाल कपड़ा, कुंकू और दीवार पर धमकी भरा संदेश मिला।

क्या CCTV कैमरे लगे थे?

हीं, घटना स्थल पर CCTV कैमरा नहीं था, जिससे आरोपी पहचान से बच गए।