मुंबई-गोवा राजमार्ग पर ट्रक और वैन की टक्कर में 10 लोगों की मौत

Ads

मुंबई-गोवा राजमार्ग पर ट्रक और वैन की टक्कर में 10 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - January 19, 2023 / 06:41 PM IST,
    Updated On - January 19, 2023 / 06:41 PM IST

मुंबई, 19 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह ट्रक और वैन की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने बताया कि यह हादसा रायगढ़ के रेपोली गांव के पास सुबह 4.45 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित लोग वैन से रत्नागिरी जिले में गुहागर जा रहे थे। दुर्घटना स्थल मुबंई से करीब 130 किलोमीटर दूर है।

घटना की सूचना मिलते के पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

अधिकारी के मुताबिक हादसे में घायल चार साल के एक बच्चे ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया जिससे मरने वालों की कुल संख्या 10 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों में 12 वर्षीय एक लड़की और तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

एक अधिकारी के मुताबिक 48 वर्षीय ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और संबंधित प्रावधानों के तहत उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

भाषा साजन साजन अविनाश

अविनाश