आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,084 नए मामले, 13 और मरीजों की मौत

Ads

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,084 नए मामले, 13 और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 29, 2021 / 05:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

अमरावती, 29 सितंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,084 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 20,49,314 हो गए।

वहीं, आज सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में 1,328 लोग संक्रमण से स्वस्थ हुए। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 से अब तक 20,23,496 लोग ठीक हो चुके हैं।

ताजा बुलेटिन में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में महामारी से 13 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 14,163 पर पहुंच गई। राज्य में अभी 11655 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा यश पवनेश

पवनेश