महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 110 नए मामले

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 110 नए मामले

  •  
  • Publish Date - November 30, 2021 / 09:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

ठाणे, 30 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 110 नए मामले सामने आने के साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,69,270 हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के ये नए मामले सोमवार को सामने आए। संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 11,581 है। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 2.03 फीसदी है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के 1,38,605 मामले सामने आए हैं और मृतक संख्या 3,298 है।

भाषा मानसी निहारिका

निहारिका