ठाणे में कोविड-19 के 138 नए मामले, तीन और मरीजों की मौत

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 138 नए मामले, तीन और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 17, 2022 / 09:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र),17 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 138 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,07,563 हो गयी, वहीं तीन और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 11,855 हो गई है।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि संक्रमण और मौत के ये नए मामले बुधवार को सामने आए। उन्होंने कहा कि ठाणे में संक्रमण से मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या 1,63,214 हो गयी है और कोविड-19 से 3,391 लोगों की मौत हुई है।

भाषा

शोभना प्रशांत

प्रशांत