मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 158 नये मामले सामने आये

Ads

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 158 नये मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - May 17, 2022 / 08:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

मुंबई, 17 मई (भाषा) मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को 158 नये मामले सामने आये। महामारी से मौत का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।

बीएमसी ने एक बुलेटिन में बताया कि मुंबई में सोमवार को कोविड-19 के 74 नये मामले सामने आये थे। शहर में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 10,61,846 पर पहुंच गई जबकि मृतकों की संख्या 19,566 पर बनी हुई है।

बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को 122 और लोगों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,41,348 हो गई।

इसके अनुसार शहर में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्य 932 हैं।

भाषा देवेंद्र नरेश

नरेश