IRCTC Ki New Website Kab Launch Hogi | Photo Credit: AI
नई दिल्ली: IRCTC News Website ट्रेन यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। 15 जुलाई तक आईआरसीटीसी की एक नई और बेहतर वेबसाइट लॉन्च (IRCTC New Website Launch) हो जाएगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद इसकी घोषणा है। यह ऐलान उन्होंने जयपुर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान किया।
IRCTC Ki New Website Kab Launch Hogi दरअसल, जयपुर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान छात्रों के साथ संवाद कर रहे थे। इसी बीच एक छात्रा ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि सर, प्लीज सॉल्व द प्रॉब्लम ऑफ द आईआरसीटीसी (IRCTC) कैप्चा जिसके बाद बिना देरी के किसी अफसर को फोन लगाते हैं। रेल मंत्री संबंधित अधिकारी को कहते हैं कि यहां सभी स्टूडेंट्स की डिमांड है आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट बननी चाहिए।
छात्रों की यह समस्या सुनने के बाद, रेल मंत्री ने तुरंत IRCTC के वरिष्ठ अधिकारियों को फोन लगाया और अधिकारी से पूछते हैं कि विद इन 30 डेज हम वेबसाइट बना लेंगे क्या? जिसके बाद वहां से जवाब आने के बाद वो कहते हैं कि 15 जुलाई तक हम आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट लॉन्च करेंगे।
इस बातचीत के दौरान छात्रों ने यह भी बताया कि अश्विनी वैष्णव ने उन्हें टिकट बुक करने या रेलवे से संबंधित अन्य सेवाओं का आसानी से उपयोग करने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा विकसित रेलवन ऐप का इस्तेमाल करने का आग्रह किया।
#WATCH | On students’ demand, Union Railway Minister announces new IRCTC website to be launched by 15th July pic.twitter.com/fjX6z6vyj1
— ANI (@ANI) June 11, 2026