राकांपा के राजेंद्र जैन महाराष्ट्र से उपचुनाव में राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए

Ads

राकांपा के राजेंद्र जैन महाराष्ट्र से उपचुनाव में राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए

  •  
  • Publish Date - June 11, 2026 / 10:37 PM IST,
    Updated On - June 11, 2026 / 10:37 PM IST

मुंबई, 11 जून (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के राजेंद्र जैन उपचुनाव में महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह चुनाव राकांपा अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के बारामती से विधानसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद राज्य सभा की सदस्यता से इस्तीफे के कारण आवश्यक हो गया था।

विपक्ष ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा क्योंकि सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति (जिसमें राकांपा भी शामिल है) को महाराष्ट्र विधानसभा में भारी बहुमत प्राप्त है।

भाषा

संतोष माधव

माधव