महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड के 169 नए मामले, तीन संक्रमितों की मृत्यु

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड के 169 नए मामले, तीन संक्रमितों की मृत्यु

  •  
  • Publish Date - October 31, 2021 / 09:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

ठाणे, 31 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 169 नए मामले सामने आने के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,65,744 हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से तीन और लोगों की मृत्यु होने से जिले में मृतकों की संख्या 11,519 हो गई है। ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,37,985 हो गए हैं और संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3,282 पर पहुंच गई है। यह जानकारी एक अन्य अधिकारी ने दी।

भाषा मानसी अविनाश

अविनाश