ठाणे में कोविड-19 के 20 नये मामले, संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 20 नये मामले, संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं

  •  
  • Publish Date - March 24, 2022 / 10:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

ठाणे, 24 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 20 नये मामले सामने आए हैं, जिससे जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,08,709 हो गई है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नये मामलों की पुष्टि बुधवार को हुई। जिले में संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं हुई, जिससे मृतक संख्या 11,880 बनी हुई है। अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या 1,63,449 है, जबकि मृतक संख्या 3,392 है।

भाषा रवि कांत सुरेश

सुरेश