ठाणे (महाराष्ट्र), सात मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 23 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,08,479 हो गयी।
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि ये नए मामले रविवार को सामने आए। मृतकों की संख्या 11,877 पर बनी हुई है। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,63,423 हो गए जबकि मृतकों की संख्या 3,392 पर बनी हुई है।
भाषा
गोला सिम्मी
सिम्मी