महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 251 नए मामले

Ads

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 251 नए मामले

  •  
  • Publish Date - March 13, 2022 / 08:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

मुंबई, 13 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 251 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 78,71,202 हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि पिछले एक दिन में महामारी से किसी की मौत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 से अब तक 1,43,752 मरीजों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि अभी महाराष्ट्र में 2,524 मरीज उपचाराधीन हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य आंकड़ों में सामने आया कि आज 448 लोग स्वस्थ हो गए। राज्य में कोविड से पीड़ित होने के बाद अब तक 77,20,992 लोग ठीक हो चुके हैं।

भाषा यश नरेश

नरेश