महाराष्ट्र में सामने आये कोविड-19 के 3,081 नये मामले , किसी की जान नहीं गयी

Ads

महाराष्ट्र में सामने आये कोविड-19 के 3,081 नये मामले , किसी की जान नहीं गयी

  •  
  • Publish Date - June 10, 2022 / 08:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

मुंबई, 10 जून (भाषा) महाराष्ट्र में शुक्रवार को पिछले करीब चार महीनों में कोविड-19 के सर्वाधिक 3,081 नए मामले सामने आए, लेकिन किसी मरीज की जान नहीं गयी। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार अकेले राज्य की राजधानी मुंबई में 1,956 नए मामले सामने आये। बृहस्पतिवार को राज्य में 2813 नये मामले सामने आये थे और एक मरीज की मौत हो गयी थी।

राज्य में फिलहाल 13,329 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा राजकुमार वैभव

वैभव