ठाणे में कोविड-19 के 43 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 43 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - February 28, 2022 / 09:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 28 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 43 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,08,280 हो गई तथा एक और मरीज की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 11,875 हो गई है।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि संक्रमण और मौत के ये नए मामले रविवार को सामने आए। ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

अन्य एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 1,63,382 हो गयी है और मृतक संख्या 3,392 है।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना