ठाणे में कोविड-19 के 49 नए मामले

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 49 नए मामले

  •  
  • Publish Date - May 26, 2022 / 10:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

ठाणे, 26 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 49 नये मामले सामने आने के साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,09,666 हो गई है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये नए मामले बुधवार को सामने आए।

अधिकारी ने कहा कि जिले में मृतकों की संख्या 11,895 है और कोविड​​-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत रही।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड​​-19 के मामलों की संख्या 1,63,612 है और मृतकों की संख्या 3,407 है।

फाल्गुनी शोभना

शोभना