ठाणे में कोविड-19 के 51 नए मामले, किसी मरीज की मृत्यु नहीं

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 51 नए मामले, किसी मरीज की मृत्यु नहीं

  •  
  • Publish Date - May 31, 2022 / 11:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 31 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 51 नए मामले आने से कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,09,992 हो गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये नए मामले सोमवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं होने से मृतक संख्या 11,895 बनी हुई है और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या 1,63,612 है और मृतक संख्या 3,407 है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा