महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5,508 नए मामले, 151 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5,508 नए मामले, 151 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5,508 नए मामले, 151 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: August 8, 2021 10:17 pm IST

मुंबई, आठ अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 5,508 नए मामले सामने आए और 151 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों और मृतकों की संख्या बढ़कर क्रमश: 63,53,327 और 1,33,996 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

बयान में बताया गया कि दिन में 4,895 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 61,44,388 हो गई। राज्य में 71,510 मरीजों का उपचार चल रहा है।

महाराष्ट्र में स्वस्थ होने की दर 96.71 फीसदी और मृत्यु दर 2.1 फीसदी है। मुंबई में रविवार को संक्रमण के 305 मामले सामने आए और नौ लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,37,497 और मृतकों की संख्या बढ़कर 15,951 हो गई।

मुंबई संभाग में संक्रमण के 802 मामले सामने आए और 25 लोगों की मौत हुई। वहीं नासिक संभाग में 867, पुणे संभाग में 2,194, कोल्हापुर संभाग में 1,267, औरंगाबाद संभाग में 37, लातूर संभाग में 299, अकोला संभाग में 22 और नागपुर संभाग में 20 मामले सामने आए।

भाषा स्नेहा नरेश

नरेश


लेखक के बारे में