आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 693 नए मामले, छह मरीजों की मौत

Ads

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 693 नए मामले, छह मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 8, 2021 / 07:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

अमरावती, आठ अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 693 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,55,999 हो गई है। एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि महामारी से छह और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 14,242 हो गयी ।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को बुलेटिन जारी कर बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 927 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 20,33,447 हो गयी है ।

इसमें कहा गया है कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 8,310 हो गई है। आंध्र प्रदेश में संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट जारी है।

बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण के नए मामलों में पूर्वी गोदावरी जिले में सर्वाधिक 178 नए मामले सामने आए। इसके बाद चित्तूर में 93, गुंटूर में 91, कृष्णा में 76, एसपीएस नेल्लोर में 72 और प्रकाशम जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 59 नए मामले सामने आए।

कृष्णा जिले में कोविड-19 के दो मरीजों की मौत हुई जबकि अनंतपुरमू, चित्तूर, गुंटूर और पश्चिम गोदावरी जिले में संक्रमण से एक-एक मरीज की जान गयी।

भाषा रवि कांत रंजन

रंजन