ठाणे में कोविड-19 के 708 नए मामले, एक मरीज की मौत

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 708 नए मामले, एक मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - June 23, 2022 / 09:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 23 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 708 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,21,723 हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के ये नए मामले बुधवार को सामने आए। इस दौरान एक व्यक्ति की संक्रमण मौत हो गई, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 11,899 हो गई है।

उन्होंने बताया कि ठाणे में कोविड-19 मृत्युदर 1.67 प्रतिशत है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना