आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 839 नये मामले, दो मरीजों की मौत

Ads

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 839 नये मामले, दो मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - January 8, 2022 / 06:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

अमरावती, आठ जनवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 839 नये मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,80,602 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी।

बुलेटिन में कहा गया है कि इस दौरान महामारी से दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 14,503 हो गयी है।

बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 150 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 20,62,440 हो गयी है। इसमें कहा गया है कि उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 3,659 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक चित्तूर जिले में संक्रमण के सर्वाधिक 175 नये मामले सामने आए। इसके बाद विशाखापत्तनम में 174, कृष्णा में 79, पूर्वी गोदावरी में 78, गुंटूर में 67 जबकि एसपीएस नेल्लोर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नये मरीज मिले।

इस दौरान, श्रीकाकुलम और पश्चिम गोदावरी जिले में कोविड-19 के एक-एक मरीज की मौत हुई।

भाषा रवि कांत पवनेश

पवनेश