आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 865 नए मामले, नौ मरीजों की मौत

Ads

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 865 नए मामले, नौ मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 2, 2021 / 06:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

अमरावती, दो अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 865 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,51,998 हो गई है। वहीं, महामारी से नौ और रोगियों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 14,195 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को एक बुलेटिन में कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,424 रोगी संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस प्राणघातक वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 20,27,229 हो गई है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 10,574 हो गई है।

आंध्र प्रदेश में कई महीनों के बाद उपचाराधीन रोगियों की संख्या 10 हजार के आंकड़े के नीचे पहुंची है।

बुलेटिन के मुताबिक चित्तूर में कोविड-19 के तीन मरीजों की मौत हुई जबकि कृष्णा, गुंटूर और प्रकाशम जिले में संक्रमण के कारण दो-दो रोगियों की जान गयी।

भाषा रवि कांत माधव

माधव