ट्रेन में सवार हो रही महिला को बालों से खींचकर नीचे उतारा

Ads

ट्रेन में सवार हो रही महिला को बालों से खींचकर नीचे उतारा

  •  
  • Publish Date - February 25, 2026 / 09:11 PM IST,
    Updated On - February 25, 2026 / 09:11 PM IST

ठाणे, 25 फरवरी (भाषा) कल्याण रेलवे स्टेशन पर भीड़भाड़ वाली उपनगरीय लोकल ट्रेन से एक अज्ञात महिला को उसके बालों से पकड़कर नीचे खींचने और घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि घटना की प्रमाणिकता की जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में महिला यात्रियों की भारी भीड़ को महिला डिब्बे में घुसने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान, काले रंग का ‘टॉप’ पहनी एक महिला को दो अन्य महिलाओं द्वारा उसके बालों से पकड़कर ट्रेन से नीचे खींचकर उतारते हुए देखा जा सकता है।

कुछ ही समय बाद, वही महिला दोबारा डिब्बे में चढ़ने का प्रयास करती है लेकिन जैसे ही ट्रेन चलना शुरू करती है कुछ महिलाएं फिर से उसे बालों से पकड़कर चलती ट्रेन से नीचे खींच लेती हैं।

इसके बाद प्लेटफॉर्म पर महिला और उसे नीचे खींचने वाली महिलाओं के बीच तीखी बहस भी होती है।

रेलवे और स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे घटना के बारे में विवरण जुटा रहे हैं। इस संबंध में फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

भाषा

प्रचेता पवनेश

पवनेश