ब्राह्मण होने की वजह से फडणवीस को किनारे करने की कोशिशें की गईं: नाइक

Ads

ब्राह्मण होने की वजह से फडणवीस को किनारे करने की कोशिशें की गईं: नाइक

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 08:48 PM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 08:48 PM IST

मुंबई, 16 मई (भाषा) महाराष्ट्र के मंत्री गणेश नाइक ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को ब्राह्मण समुदाय से होने की वजह से किनारे लगाने की कोशिशें हुई थीं।

नवी मुंबई में एरोली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नाइक ने यह नहीं बताया कि किसने फडणवीस को किनारे लगाने की कोशिश की। यह भी स्पष्ट नहीं है कि क्या उनका इशारा किसी राजनीतिक नेता, पार्टी या जाति समूह की ओर था।

नाइक ने पड़ोसी रायगढ़ जिले के पेन में राष्ट्रीय अगडी आध्यात्मिक सम्मेलन में कहा, “कभी जाति किसी व्यक्ति के लिए अभिशाप तो कभी वरदान बन जाती है। देवेन्द्र फडणवीस क्षमतावान नेता हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को न्याय दिलाने का प्रयास किया। फिर भी उन्हें किनारे लगाने के प्रयास किए गए क्योंकि वह ब्राह्मण हैं।”

उन्होंने जाति के मुद्दे पर बात करते हुए यह बयान दिया।

नाइक ने आज के दौर की राजनीति में पैसे की भूमिका पर भी बात की और कहा कि पैसे के बिना कुछ काम नहीं आता।

भाषा जोहेब माधव

माधव