Baramati ByElection Update: बारामती उप-चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करेंगी सुनेत्रा पवार.. NCP ने की सभी दलों से कैंडिडेट नहीं उतरने की अपील, कांग्रेस ने इसे दिया मौक़ा

Ads

Baramati ByElection 2026 Update: बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार आज नामांकन दाखिल करेंगी, एनसीपी ने विपक्ष से उम्मीदवार नहीं उतारने की अपील की।

  •  
  • Publish Date - April 6, 2026 / 07:02 AM IST,
    Updated On - April 6, 2026 / 07:02 AM IST

Baramati ByElection Update || Image- ANI NEWS File

HIGHLIGHTS
  • सुनेत्रा पवार आज भरेंगी नामांकन
  • एनसीपी ने मांगा निर्विरोध चुनाव समर्थन
  • कांग्रेस ने उतारा अपना उम्मीदवार

कोल्हापुर:नसीपी प्रमुख सुनेत्रा पवार सोमवार यानी आज बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के सभी मंत्रियों, सदस्यों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में उप चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस बीच एनसीपी नेता तटकरे ने दावा किया कि शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी सुनेत्रा पवार के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। (Baramati ByElection Update) उन्होंने यह भी बताया कि, एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वे भी सुनेत्रा पवार के खिलाफ उम्मीदवार न उतारकर उनका समर्थन करें।

NCP कर रही निर्विरोध चयन का प्रयास

बता दें कि, कांग्रेस ने एडवोकेट आकाश मोरे को आधिकारिक रूप से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। रविवार को सोलापुर में बोलते हुए तटकरे ने कहा, “हम कांग्रेस हाई कमांड से अनुरोध करेंगे कि वे सुनेत्रा पवार के खिलाफ उम्मीदवार न उतारें, क्योंकि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के अन्य दो सहयोगी दलों, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) ने भी ऐसा ही करने का फैसला किया है। हम उन्हें एनसीपी प्रमुख अजीत पवार के जीवन और कार्यों के बारे में भी बताएंगे।”

1 लाख वोटो से जीते थे अजीत पवार

तटकरे ने आगे कहा कि अगर चुनाव होना तय है, तो सुनेत्रा पवार को बारामती की जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा। अजीत पवार द्वारा इस क्षेत्र के लिए किए गए चार दशकों के योगदान के आधार पर वे रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगी। तटकरे ने कहा, “नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त होने के बाद ही पता चलेगा कि कौन-कौन उम्मीदवार मैदान में हैं। (Baramati ByElection Update) इसके बाद, हम उम्मीदवारों को अपना नाम वापस लेने के लिए मनाने की हर संभव कोशिश करेंगे।” अजीत पवार ने 2024 में बारामती सीट लगभग 1 लाख वोटों के अंतर से जीती थी, और उससे पहले 2019 में 1.65 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। बता दें कि इस सीट पर 23 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-

उप्र : जालौन में खेत में मिला पुरुष और विवाहित महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

उप्र : बहराइच में पुलिस हिरासत से फरार अपराधी ‘डोकोमो’ गिरफ्तार

मुस्लिम नागरिक अधिकार समूह ने ट्रंप पर इस्लाम का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया

प्रज्ञानानंदा ने कारुआना के साथ ड्रॉ खेला, वैशाली ने झोंगयी को हराया

पश्चिम एशिया संकट : जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री, संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री से बात की

1. सुनेत्रा पवार कब नामांकन दाखिल करेंगी?

सुनेत्रा पवार आज बारामती उपचुनाव के लिए पार्टी नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगी।

2. एनसीपी विपक्ष से क्या अपील कर रही है?

एनसीपी ने विपक्षी दलों से सुनेत्रा पवार के खिलाफ उम्मीदवार न उतारने की अपील की है।

3. क्या कांग्रेस ने बारामती में उम्मीदवार उतारा है?

हाँ, कांग्रेस ने एडवोकेट आकाश मोरे को बारामती उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है।