ठाणे, 11 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पिछले सप्ताह उफनती कामवारी नदी में बहे दो लड़कों के अत्यधिक सड़े हुए शव पड़ोसी पालघर जिले में नदी किनारे बरामद किए गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, पांच और छह जुलाई को भिवंडी में कामवारी नदी की तेज धारा में तीन लड़के बह गए थे। इनमें से दो लड़कों के शव को बरामद कर लिया गया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।
उसने बताया कि घटना के बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण अभियान में बाधाएं आईं।
एक अधिकारी ने बताया, ‘शुक्रवार को बाढ़ के पानी के साथ बहकर करीब 80 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद शव नदी किनारे मिले। शव अत्यधिक सड़-गल चुके थे।’
अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए पालघर के सरकारी अस्पताल भेजा गया है तथा पहचान के लिए उनके परिजनों को बुलाया गया है।
भाषा प्रचेता रंजन
रंजन