बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी, आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई: मुंबई पुलिस

Ads

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी, आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई: मुंबई पुलिस

  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 09:34 PM IST,
    Updated On - February 10, 2026 / 09:34 PM IST

मुंबई, 10 फरवरी (भाषा) बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को अज्ञात व्यक्तियों ने व्हाट्सऐप के जरिए धमकी दी है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि सिंह को एक ‘वॉयस नोट’ के जरिए धमकी मिलने और इसकी सूचना पुलिस को देने के बाद, उनके आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सिंह को यह धमकी शहर में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के कुछ दिनों बाद मिली है।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस को संदेह है कि जबरन वसूली के उद्देश्य से रणवीर सिंह को दी गई इस धमकी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मध्य मुंबई स्थित जिस हाउसिंग सोसाइटी में अभिनेता रहते हैं, वहां मुंबई पुलिस के कर्मियों के अलावा निजी गार्ड भी तैनात किए गए हैं।

मंगलवार को सोसाइटी की प्रबंध समिति ने पुलिस से संपर्क किया और इन गार्डों की तैनाती पर चिंता व्यक्त की।

उन्होंने एक पत्र में कहा, ‘चूंकि ये सशस्त्र गार्ड लॉबी, जिम और बच्चों के खेलने के क्षेत्र जैसे सामान्य स्थानों पर हथियारों के साथ बार-बार घूम रहे हैं, इससे सोसाइटी की प्रबंध समिति को अन्य निवासियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हो रही है।’

हाल में, एक अज्ञात शूटर ने जुहू स्थित फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास पर पांच गोलियां चलाई गई थी।

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर ने कथित तौर पर उस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि फिलहाल फरार है।

भाषा नोमान पवनेश

पवनेश