कॉग्निजेंट, एलएंडटी और अज्ञात सरकारी अधिकारियों के खिलाफ ‘रिश्वत’ के आरोप में मुकदमा दर्ज

कॉग्निजेंट, एलएंडटी और अज्ञात सरकारी अधिकारियों के खिलाफ 'रिश्वत' के आरोप में मुकदमा दर्ज

कॉग्निजेंट, एलएंडटी और अज्ञात सरकारी अधिकारियों के खिलाफ ‘रिश्वत’ के आरोप में मुकदमा दर्ज
Modified Date: May 9, 2024 / 12:24 am IST
Published Date: May 9, 2024 12:24 am IST

पुणे, आठ मई (भाषा) महाराष्ट्र पुलिस के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने 7,70,00 अमेरिकी डॉलर के कथित रिश्वत मामले में आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी, लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के अधिकारियों और अज्ञात सरकारी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मुंबई की एक सत्र अदालत ने 19 अप्रैल को एसीबी को कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी के खिलाफ आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया था।

कॉग्निजेंट पर वर्ष 2013 से 2014 के बीच मुंबई के बाहरी इलाके हिंजवाडी में अपने परिसर के लिए आवश्यक परमिट और पर्यावरण मंजूरी हासिल करने के लिए निर्माण कार्य ठेकेदार (एलएंडटी) के माध्यम से स्थानीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने का आरोप है।

एसीबी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी के अधिकारियों, कॉग्निजेंट की भारत शाखा के पूर्व उपाध्यक्ष (प्रशासन और रियल एस्टेट अधिकारी) मणिकंदन राममूर्ति, एलएंडटी के तत्कालीन अधिकारी और अज्ञात सरकारी अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

भाषा जितेंद्र सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में