मुंबई में चीन के महावाणिज्यदूत ने महापौर रितु तावड़े से शिष्टाचार भेंट की

Ads

मुंबई में चीन के महावाणिज्यदूत ने महापौर रितु तावड़े से शिष्टाचार भेंट की

  •  
  • Publish Date - March 4, 2026 / 06:06 PM IST,
    Updated On - March 4, 2026 / 06:06 PM IST

मुंबई, चार मार्च (भाषा) मुंबई में चीन के महावाणिज्यदूत किन जेई ने बुधवार को मुंबई की नवनिर्वाचित महापौर रितु तावड़े से मुलाकात के दौरान भारत की वित्तीय राजधानी और प्रमुख चीनी शहरों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

किन ने बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) मुख्यालय में तावड़े से शिष्टाचार भेंट की।

महापौर के कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान, मुंबई में चीन के महावाणिज्यदूत ने पिछले महीने पदभार ग्रहण करने पर तावड़े को बधाई दी।

इस अवसर पर चीनी वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी वांग जिनशेंग भी उपस्थित थे।

महापौर कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत और चीन के बीच सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ मुंबई और प्रमुख चीनी शहरों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

भाषा संतोष शफीक

शफीक