महाराष्ट्र: बोर्ड परीक्षा केंद्र जाते समय लोकल ट्रेन से गिरकर 12वीं कक्षा के छात्र की मौत

महाराष्ट्र: बोर्ड परीक्षा केंद्र जाते समय लोकल ट्रेन से गिरकर 12वीं कक्षा के छात्र की मौत

महाराष्ट्र: बोर्ड परीक्षा केंद्र जाते समय लोकल ट्रेन से गिरकर 12वीं कक्षा के छात्र की मौत
Modified Date: February 10, 2026 / 06:51 pm IST
Published Date: February 10, 2026 6:51 pm IST

ठाणे, 10 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मंगलवार को 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे 18 वर्षीय छात्र की लोकल ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने यह जानकारी दी।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना कालवा और मुंब्रा रेलवे स्टेशनों के बीच सुबह के व्यस्त समय में हुई।

ठाणे जीआरपी की वरिष्ठ निरीक्षक अर्चना दुसाने ने बताया कि मृतक की पहचान सोहम काठरे के रूप में हुई, जो डोंबिवली का रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि सोहम छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) जाने वाली ट्रेन के पायदान पर बैठा था कि तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पटरियों पर जा गिरा।

अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे राहगीरों ने घायल छात्र को पटरियों के पास पड़ा देखा और तुरंत अधिकारियों को सूचना दी।

उन्होंने कहा कि इसके बाद ठाणे रेलवे पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सोहम को सरकारी अस्पताल ले गई।

अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र में मंगलवार से 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुईं और सोहम कालवा स्थित अपने परीक्षा केंद्र जा रहा था।

भाषा जितेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में