क्या भाजपा के पास अपनी कोई प्रतिभा नहीं है : देवरा के इस्तीफे पर सुले ने किया सवाल

Ads

क्या भाजपा के पास अपनी कोई प्रतिभा नहीं है : देवरा के इस्तीफे पर सुले ने किया सवाल

  •  
  • Publish Date - January 14, 2024 / 04:17 PM IST,
    Updated On - January 14, 2024 / 04:17 PM IST

मुंबई, 14 जनवरी (भाषा) शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता सुप्रिया सुले ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मखौल उड़ाया और पूछा कि क्या उसके पास अपनी कोई प्रतिभा नहीं है।

उनका यह बयान पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवरा के कांग्रेस छोड़ने की पृष्ठभूमि में आया है।

ऐसी अटकलें हैं कि देवरा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं जिसका भाजपा से गठबंधन है।

इस घटनाक्रम के बारे में पूछे जाने पर सुले ने कांग्रेस के नेताओं के पाला बदलकर सत्तारूढ़ दल में जाने के स्पष्ट संदर्भ में कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दल, कांग्रेस पार्टी बनते जा रहे हैं।

उन्होंने पूछा, ‘‘मैं पूछती हूं कि क्या भाजपा में कोई प्रतिभा नहीं है। भाजपा के उन कार्यकर्ताओं का क्या जिन्होंने पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की है।’’

भाषा गोला नेत्रपाल

नेत्रपाल