मुंबई, 27 जून (भाषा) मुंबई के पश्चिमी उपनगर अंधेरी में 51 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ ‘मेफेड्रोन’ को जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर डी एन नगर पुलिस थाने के अधिकारियों ने सोमवार को अंधेरी में दो लोगों को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों के पास से 51 लाख रुपये मूल्य का 510 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया।
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
भाषा जितेंद्र माधव
माधव