भाजपा में वंशवाद की राजनीति पनपती है : राकांपा (पवार गुट) के प्रवक्ता

Ads

भाजपा में वंशवाद की राजनीति पनपती है : राकांपा (पवार गुट) के प्रवक्ता

  •  
  • Publish Date - February 18, 2024 / 04:59 PM IST,
    Updated On - February 18, 2024 / 04:59 PM IST

मुंबई, 18 फरवरी (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में वंशवाद की राजनीति पनपती है। उन्होंने भाजपा को दूसरों पर वंशवाद में शामिल होने का आरोप लगाने से पहले अपने भीतर झांकने को कहा।

शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने एक बयान में कहा कि भाजपा (दिल्ली में जारी) अपने राष्ट्रीय अधिवेशन में वंशवाद की राजनीति और भाई-भतीजावाद को लेकर विपक्ष पर निशाना साध रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा में वंशवाद की राजनीति पनपती है। भाजपा कहती है कि वह अपने दम पर 370 सीट जीतेगी और उसके राजग गठबंधन को (लोकसभा चुनाव में) 400 सीट मिलेंगी। अगर वह इतना आश्वस्त है तो लगातार विपक्ष को निशाना क्यों बना रही है?’’

प्रवक्ता ने दावा किया कि भाजपा डरी हुई है क्योंकि कई प्रमुख विपक्षी पार्टियों वाला ‘इंडियन नेशनल डेवल्पमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) जनता के समर्थन से दिन प्रतिदिन मजबूत होता जा रहा है।

भाषा शफीक संतोष

संतोष