मुंबई में एक भोजनालय में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Ads

मुंबई में एक भोजनालय में लगी आग, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - April 14, 2023 / 11:12 AM IST,
    Updated On - April 14, 2023 / 11:12 AM IST

मुंबई, 14 अप्रैल (भाषा) दक्षिण मुंबई के काला घोड़ा इलाके में शुक्रवार को तड़के एक भोजनालय में आग लग गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तीन मंजिला इमारत के भूतल पर स्थित ‘कैफे’ में रखे कुछ कबाड़ में तड़के करीब पौने चार बजे आग लग गई।

नगर निकाय अधिकारियों ने बताया कि 15 से 20 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग भोजनालय में बिजली के तारों, चिमनी, फर्नीचर और वहां रखे कबाड़ तक ही सीमित रही।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा