मुंबई की एक व्यावसायिक इमारत में लगी आग, पांच जख्मी

Ads

मुंबई की एक व्यावसायिक इमारत में लगी आग, पांच जख्मी

  •  
  • Publish Date - March 28, 2022 / 11:30 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

मुंबई, 28 मार्च (भाषा) मुंबई में सोमवार देर शाम एक व्यावसायिक इमारत में आग लगने से पांच लोग जख्मी को गए। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि मुंबादेवी इलाके में मेमन स्ट्रीट पर ‘पटेल बिल्डिंग’ की तीसरी मंजिल पर शाम करीब छह बजकर 45 मिनट पर आग लग गयी। उन्होंने बताया कि आग की सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया।

दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि आग में पांच लोग जख्मी हो गए गए और सभी को इलाज के लिए नजदीक के जीटी अस्पताल ले जाया गया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

भाषा रवि कांत अमित

अमित