India Gas Crisis | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: India Gas Crisis ईरान-इजरायल जंग की वजह से मिडिल ईस्ट में टेंशन है। अमेरिका- इजरायल लगातार गैस-तेल रिफाइनरी को निशाना बना रहे हैं। जिसकी वजह से तेल और गैस की आपूर्ति बाधित हो रही है। अब इसका असर भारत पर पड़ता नजर आ रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गैस सप्लाई की कमी होनी शुरू हो गई है। गैस होटलों की संघटना (एसोसिएशन) आहार ने बताया कि गैस सप्लाई की वजह से अब तक मुंबई के 20% होटल बंद हो चुके हैं।
India Gas Crisis एसोसियएशन का कहना है कि ‘अगर हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले 2 दिनों में मुंबई के 50 प्रतिशत होटलों पर ताला लग सकता है। किस होटल के पास कितनी गैस सप्लाई मौजूद है, उस पर निर्भर करेगा कि वह अपना होटल कब तक शुरू रखते हैं। आहार की तरफ से होटल बंद रखने का कोई आधिकारिक फैसला अब तक नहीं लिया गया है और यह फैसला होटल मालिकों पर निर्भर करेगा कि वह अपना होटल शुरू रखते हैं या नहीं।’
आहार ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को लिखे पत्र में कहा है, “हमारा संगठन लगभग 8000 छोटे रेस्टोरेंट, परमिट रूम और होटलों का प्रतिनिधित्व करता है और महाराष्ट्र राज्य भर में 65 संबद्ध संगठनों के साथ सबसे बड़े आतिथ्य संगठनों में से एक है। हम आपके निर्देश के खंड संख्या 3 के संबंध में अपनी गहरी चिंता व्यक्त करने के लिए लिख रहे हैं, जिसमें कहा गया है कि सभी सार्वजनिक क्षेत्र के ओएमसी यह सुनिश्चित करेंगे कि इस प्रकार प्राप्त एलपीजी की आपूर्ति/विपणन केवल घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को ही किया जाए।”