काहिरा में ‘लोकमत वन वर्ल्ड समिट’ में भारतीय हस्तियों को सम्मानित किया गया

काहिरा में ‘लोकमत वन वर्ल्ड समिट’ में भारतीय हस्तियों को सम्मानित किया गया

काहिरा में ‘लोकमत वन वर्ल्ड समिट’ में भारतीय हस्तियों को सम्मानित किया गया
Modified Date: February 8, 2026 / 05:04 pm IST
Published Date: February 8, 2026 5:04 pm IST

नागपुर, आठ फरवरी (भाषा) उद्योग, कला और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण योगदान देने वाली हस्तियों को काहिरा में हाल में आयोजित ‘लोकमत वन वर्ल्ड समिट’ में ‘लोकमत ग्लोबल आइकॉन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

लोकमत मीडिया समूह द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, यह समारोह शुक्रवार को मिस्र के काहिरा में आयोजित किया गया।

इसमें कहा गया कि समारोह का आयोजन न्याती समूह के सहयोग से पिरामिड, नील नदी और प्राचीन सभ्यताओं की पृष्ठभूमि में किया गया, जिसने भारत और मिस्र के बीच ऐतिहासिक मित्रता को नया आयाम दिया।

सामाजिक सेवा, उद्योग, कला, संस्कृति और सार्वजनिक जीवन में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को ‘लोकमत ग्लोबल आइकॉन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

लोकमत मीडिया समूह चेयरमैन एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. विजय दर्डा ने कहा कि ऐसे समय में जब धर्म के नाम पर कई जगहों पर खूनखराबा हो रहा है, मानवता के लिए काम करना आवश्यक है और लोकमत मीडिया समूह इस उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध है।

पुरस्कार पाने वालों में गोविंद गोयल (कार्यकारी निदेशक, कालिका स्टील अलॉयज प्राइवेट लिमिटेड) और सौरभ आठवले (निदेशक, केसाइबर एक्सपर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड) शामिल हैं।

भाषा खारी अमित

अमित


लेखक के बारे में