महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 118 नए मामले, दो लोगों की मौत

Ads

महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 118 नए मामले, दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - November 2, 2021 / 09:03 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

ठाणे, दो नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिला में कोविड-19 के 118 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,65,999 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मामले सोमवार को सामने आए। संक्रमण से दो और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 11,523 हो गई है। ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिला में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 1,38,023 हो गई है और मृतक संख्या 3,282 है।

भाषा सुरभि नेहा

नेहा