महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 148 नये मामले, दो और लोगों की मौत

Ads

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 148 नये मामले, दो और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 22, 2021 / 09:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 22 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 148 नये मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,64,123 हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। दो और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 11,470 हो गई है। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,37,677 हो गए और मृतक संख्या 3,282 है।

भाषा निहारिका मानसी

मानसी