महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 209 नए मामले, पांच और मरीज की मौत

Ads

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 209 नए मामले, पांच और मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - February 9, 2022 / 10:03 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), नौ फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 209 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7,06,179 हो गए।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ये नए मामले मंगलवार को सामने आए। जिले में संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 11,830 हो गई है। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,62,921 हो गए हैं और मृतक संख्या 3,386 है।

भाषा सिम्मी यश