महाराष्ट्र: ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 23 नए मामले

Ads

महाराष्ट्र: ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 23 नए मामले

  •  
  • Publish Date - November 18, 2022 / 12:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 18 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 23 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,47,207 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि जिले में अभी 142 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। यहां संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 11,967 है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ठाणे में अभी तक 7,35,845 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा