महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 292 नए मामले, चार लोगों की मौत

Ads

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 292 नए मामले, चार लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 29, 2021 / 09:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

ठाणे, 29 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस के 292 नए मामले सामने आने के साथ इस जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,58,795 हो गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले मंगलवार को सामने आए। वहीं चार और संक्रमितों की मौत होने से जिले में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,403 हो गई।

उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.04 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,35,830 पर पहुंच गए जबकि संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 3,275 है।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना