महाराष्ट्र : ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 59 नये मामले

Ads

महाराष्ट्र : ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 59 नये मामले

  •  
  • Publish Date - May 27, 2022 / 01:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

ठाणे, 27 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 59 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 7,09,725 हो गई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ये मामले बृहस्पतिवार को सामने आए।

अधिकारी के मुताबिक, पिछले दिन किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 11,895 पर स्थिर रही।

उन्होंने बताया कि ठाणे में कोविड​​-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी जिले पालघर में कोविड-19 के कुल 1,63,612 मामले हैं, जबकि मृतकों की संख्या यहां 3,407 है।

भाषा फाल्गुनी मनीषा

मनीषा