महाराष्ट्र विधानसभा में बृहस्पतिवार को होगी राज्य में बारिश की स्थिति पर अल्पकालिक चर्चा

Ads

महाराष्ट्र विधानसभा में बृहस्पतिवार को होगी राज्य में बारिश की स्थिति पर अल्पकालिक चर्चा

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 03:59 PM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 03:59 PM IST

मुंबई, आठ जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य में बारिश की स्थिति पर बृहस्पतिवार को सदन में अल्पकालिक चर्चा होगी।

इससे पहले विपक्ष ने इस मुद्दे को उठाने में देरी का आरोप लगाते हुए कहा था कि सदन के समक्ष यह सबसे ज्वलंत मुद्दा है।

विपक्षी सदस्यों ने सवाल उठाया कि बारिश की स्थिति पर सदन में अल्पकालिक चर्चा के नोटिस को अभी तक स्वीकार क्यों नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि अगर चालू सत्र में चर्चा नहीं हुई तो यह मुद्दा उठाने का कोई मकसद नहीं रह जाएगा।

विपक्षी विधायकों की इस मांग पर अध्यक्ष नार्वेकर ने कहा कि बृहस्पतिवार को सदन में अल्पकालिक चर्चा होगी।

हालांकि, विपक्ष के सदस्य राज्य में बारिश की गंभीर स्थिति के मद्देनजर इस मुद्दे पर तत्काल ध्यान देने पर जोर देते रहे।

नार्वेकर ने कहा कि मुद्दा गंभीर है। हालांकि उन्होंने अपनी घोषणा दोहराई कि चर्चा बृहस्पतिवार को होगी।

भाषा वैभव अविनाश

अविनाश