महाराष्ट्र : सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में आरपीएफ अधिकारी को गिरफ्तार किया

Ads

महाराष्ट्र : सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में आरपीएफ अधिकारी को गिरफ्तार किया

  •  
  • Publish Date - March 11, 2023 / 10:16 PM IST,
    Updated On - March 11, 2023 / 10:16 PM IST

नागपुर (महाराष्ट्र), 11 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के अकोला जिले से दो मामलों में गिरफ्तार एक व्यक्ति को छोड़ने के एवज में उसके बेटे से कथित रूप से एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में रेलवे संरक्षा बल (आरपीएफ) के एक निरीक्षक को केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की नागपुर शाखा ने शुक्रवार को आरपीएफ के निरीक्षक और उसके सहयोगी, जिसके माध्यम से रिश्वत मांगी और ली गई थी, को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया, शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी अधिकारी ने कथित रूप से पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जो चोरी का माल खरीदने और उसे अपनी दुकान में बेचने के मामले में नामजद था।

अधिकारी ने बताया कि अंतत: बात तीन लाख रुपये पर तय हुई।

उन्होंने बताया कि सीबीआई अधिकारी ने आरोपी और सह-आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा अर्पणा पवनेश

पवनेश