महाराष्ट्र : घर में घुसकर दंपति पर हमला, महिला के पूर्व प्रेमी की भूमिका की जांच

Ads

महाराष्ट्र : घर में घुसकर दंपति पर हमला, महिला के पूर्व प्रेमी की भूमिका की जांच

  •  
  • Publish Date - December 19, 2021 / 02:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

पालघर, 19 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर में एक नवविवाहित युगल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में कथित तौर पर घुसकर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

तुलिंज थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र कांबले ने बताया कि घटना नालासोपारा इलाके में शनिवार तड़के करीब दो बजे हुई। उन्होंने कहा कि 24 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 22 वर्षीय पत्नी घर में थी और उसी दौरान आरोपी ने दंपति के घर में घुसकर चाकू से कथित तौर पर हमला किया।

अधिकारी ने बताया कि शोरशराबा होने के बाद कुछ पड़ोसी वहां पहुंचे और दंपति को अस्पताल ले गए जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, महिला का पूर्व प्रेमी उससे बदला लेने के लिए उत्तर प्रदेश से नालासोपारा आया था।

पुलिस को महिला के व्हाट्सऐप अकाउंट पर कुछ धमकी भरे संदेश भी मिले। अधिकारी ने कहा कि तुलिंज पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि आरोपी का पता लगाने की कोशिश जारी है।

भाषा सुरभि नेत्रपाल

नेत्रपाल