ठाणे, दस जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी से 29 वर्षीय एक व्यक्ति को पारिवारिक विवाद के चलते अपने साले की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि जावेद खान के खिलाफ मंगलवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 और 115 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
उन्होंने बताया कि खान पर पत्नी से झगड़े के दौरान साले मोहम्मद अंसारी (28) पर जानलेवा हमला करने का आरोप है।
अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
भाषा
शुभम धीरज
धीरज