महाराष्ट्र : कुर्ला के गारमेंट गोदाम में मामूली आग, कोई हताहत नहीं

Ads

महाराष्ट्र : कुर्ला के गारमेंट गोदाम में मामूली आग, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - March 27, 2022 / 08:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

मुंबई, 27 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के उपनगर कुर्ला स्थित एक गारमेंट गोदाम में रविवार शाम को आग लग गई। हालांकि, आग मामूली थी और कोई घायल नहीं हुआ है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग हलाव पूल इलाके में स्थित बदरु कम्पाउंड में लगी।

उन्होंने बताया, ‘‘ आग प्रथम श्रेणी (मामूली) की थी। जानकारी मिलने पर दमकल की चार गाड़ियों और कई टैंकरों को मौके पर भेजा गया और आग को नियंत्रित किया गया।’’

अधिकारी ने बताया कि जब आग लगी तब कुछ मजदूर गोदाम में मौजूद थे लेकिन सभी समय से वहां से निकलने में सफल रहे।

उन्होंने बताया, ‘‘घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। आग को बुझा दिया गया है और अब उसे ठंडा (ताकि कोई चिंगारी नहीं बचे) करने का काम चल रहा है।’’

भाषा धीरज नरेश

नरेश