महाराष्ट्र : पालघर में 21 लाख रुपये की अफीम जब्त, तीन गिरफ्तार
महाराष्ट्र : पालघर में 21 लाख रुपये की अफीम जब्त, तीन गिरफ्तार
पालघर, पांच फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 21.5 लाख रुपये मूल्य की अफीम जब्त की है और इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दो फरवरी को सोमटा गांव में एक मकान में छापा मारा।
उन्होंने बताया कि छापे के दौरान 143.51 किलोग्राम सूखे अफीम पोस्त के फल और उसका चूर्ण, जिसे आम तौर पर ‘डोडा पाउडर’ कहा जाता है, बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि इसकी कीमत करीब 21.52 लाख रुपये आंकी गई है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में महेंद्र काशीनाथ गुरोड़ा, सुनील बियाराम बिश्नोई और बाबूलाल शिवशंकर यादव को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भाषा मनीषा अमित
अमित

Facebook


