महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के दो नए मामले, एक मरीज की मौत

Ads

महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के दो नए मामले, एक मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - March 23, 2022 / 11:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

Thane Covid cases today : ठाणे (महाराष्ट्र), 23 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के दो नए मामले आए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,08,687 हो गई है। वहीं, संक्रमण से एक मरीज की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 11,880 हो गई है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण और मृत्यु के ये नए मामले मंगलवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु की दर 1.67 प्रतिशत है।

अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,63,449 हो गई है, जबकि मृतक संख्या 3,392 है।

भाषा सुरभि जोहेब

जोहेब