महाराष्ट्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

महाराष्ट्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - November 12, 2021 / 09:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 12 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को 17 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

कुलगांव थाने के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं तथा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी गांव में किशोरी के पड़ोस में ही रहता था और विवाहित है।

अधिकारी ने बताया कि नौ नवंबर को किशोरी जब घर पर अकेली थी, तभी आरोपी उसके घर में घुस गया और उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता के शोर मचाने की कोशिश करने पर उसने मारपीट भी की और घटना की जानकारी किसी को भी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की उसे धमकी भी दी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपनी मां को, शाम को काम से लौटने पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना